फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   froud for four lakh, five accusesd fir file

मुनाफे का झांसा देकर महिला को 4.10 लाख रुपये का लगाया चूना

Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
froud for four lakh, five accusesd fir file
किनाना गांव में महिला को महंगे दामों पर घोड़ी खरीदवाकर 4.10 लाख रुपये हड़पने के मामलेे में सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव किनाना निवासी नीतू ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव ईगराह निवासी महेंद्र गांव में घुड़सवारी सिखाता है। जहां पर उनके गांव का ही जयभगवान घुड़सवारी सीख रहा था। इसके बाद जून माह में उन्होंने जयभगवान से घोड़ी खरीद ली। इसके चलते महेंद्र तथा उसके बेटे सोनू का उनके घर आना जाना शुरू हो गया। महेंद्र ने एक व्यक्ति को बुलाया ओर उनकी घोड़ी खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए नौ लाख रुपए कीमत लगाई और वह घोड़ी देने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उनको एक साथ दो घोड़ी खरीदनी है। महेंद्र ने उन्हें घोडिय़ों के व्यापार में लाभ होने की बात कही और एक घोड़ी खरीदकर मुनाफे पर व्यापारी को बेचने की बात कही। साथ ही दूसरी घोड़ी का प्रबंध करने का आश्वासन दिया। महेंद्र के कहने पर उन्होंने कैथल जिले के गांव भागल निवासी बलजीत, सलमान व रवि से 4.10 लाख रुपये की घोड़ी खरीद ली।
विज्ञापन

जिसका बाद में पता किया तो घोड़ी की कीमत 45 से 50 हजार रुपये ही मिली। इसके बाद न तो उन्होंने उसकी कोई भी घोड़ी बिकवाई और न ही उसके पैसे वापस दिए। उन्होंने महेंद्र, बलजीत व अन्य से घोड़ी वापस लेने तथा राशि वापस लौटाने के लिए कहा तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने नीतू की शिकायत पर गांव ईगराह निवासी महेंद्र, उसके बेटे सोनू, गांव भागल निवासी बलजीत, सलमान व रवि के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed