फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   From today, the school will open for three hours for the first-second class

आज से पहली-दूसरी कक्षा के लिए तीन घंटे खुलेंगे स्कूल

Sun, 28 Feb 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
From today, the school will open for three hours for the first-second class
जींद। सोमवार से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। एक मार्च से प्रतिदिन तीन घंटे सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खोले जाएंगे। विद्यालय में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों को अभिभावकों का मंजूरी पत्र विद्यालय मुखिया या कक्षा अध्यापक को जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं, जो विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी। किसी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। न ही विद्यालय से उनका नाम काटा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी एसओपी में जारी निर्देशों की पालना जरूरी होगा। इसके तहत विद्यार्थियों व शिक्षकों के तापमान की हर रोज जांच करनी होगी। किसी भी विद्यार्थी या शिक्षक का सामान्य से अधिक तापमान मिलने पर स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका डाटा संबंधित स्कूल को दैनिक आधार पर विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल एप पर भरना होगा और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए नोडल अधिकारी के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डीसी कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से पहली व दूसरी कक्षा के निजी व राजकीय स्कूल खुल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी एसआपी में निर्देशों की पालना करना स्कूल संचालकों के लिए अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में प्रवेश से पहले अपने अभिभावकों की अनुमति लिखित रूप से विद्यालय में जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई ऑनलाइन जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। - सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed