{"_id":"68fbc65d23deec739108d516","slug":"from-devi-lal-chowk-to-rohtak-road-bypass-will-be-made-four-lane-jind-news-c-199-1-sroh1009-142853-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास बनेगा फोरलेन
Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी05: बदहाल अवस्था में रोहतक रोड। संवाद
जींद। प्रदेश में 75 किलोमीटर लंबी सड़कों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। इस कड़ी में शहर की पांच किमी की सड़क विकसित की जाएगी। इसके लिए देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास होते हुए यूनिवर्सिटी के सामने से गोहाना रोड को जोड़ने वाली सड़क को चयनित किया गया है।
लगभग एक महीने में डीपीआर बनाकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसके लिए टेंडर लगाने का काम किया जाएगा। इस सड़क पर निर्माण शुरू होने में लगभग तीन माह का समय लगेगा।
शहर में रोहतक रोड की सड़क की हालत काफी खराब है और इस बारे में लोगों ने जिला प्रशासन से कई बार गुहार भी लगाई। उस दौरान सड़क गारंटी पीरियड में होने के कारण इसको दोबारा नहीं बनाया जा सका। इसके बाद नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने इस सड़क को फॉर लाइन बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शहर के मध्य के इस मुख्य मार्ग को फॉर लाइन बनाने की मंजूरी दी थी। इसके तहत अब इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए काम शुरू हो गया है। इस सड़क को प्रदेश सरकार के मॉडल रोड प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है ताकि साढ़े 82 फुट चौड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है।
लागत से अतिरिक्त राशि मिलेगी
मॉडल रोड प्रोजेक्ट में सरकार सड़क पर खर्च होने वाली लागत के अलावा कुछ धनराशि अतिरिक्त उपलब्ध करवाती है ताकि इस सड़क का सौंदर्यकरण किया जा सके। पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क फोरलेन बनाई जाएगी और इसके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा ताकि सड़क पर हादसे कम हो सकें।
सड़क पर बनेंगे दो-तीन छोटे चौक
इस सड़क पर दो चौक आएंगे इनमें एक विश्वकर्मा चौक और दूसरा कबीर चौक होगा। सड़क पर दो-तीन छोटे चौक भी बनाए जाएंगे। इन चौकों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। फोरलेन बनने वाली सड़क पर लाइटिंग की भी अच्छी सुविधा दी जाएगी ताकि लोगों को रात के समय भी कोई समस्या ना हो।
वर्जन
यह सड़क पहले डीएलपी योजना के तहत थी। अब यह सड़क मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में शामिल की गई है। सड़क की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है और उम्मीद है कि आने वाले तीन महीनों में सड़क के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बनने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।-सत्यवीर गिल, लोक निर्माण विभाग उप मंडल अधिकारी।