फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Friend murdered for joking

Jind News: मजाक करने पर कर दी दोस्त की हत्या

Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Friend murdered for joking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। डूमरखा खुर्द गांव में रविवार रात हंसी मजाक के बाद हुई मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने चाकू मारकर अपने दोस्त शमशेर की हत्या कर दी। शमशेर और आरोपी प्रतिदिन एक साथ रहते थे और शाम को साथ में ही बैठते थे। सदर थाना पुलिस ने बलबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश उर्फ अमन ने बताया कि उसके पिता शमशेर सिंह खेती करते थे। साथ ही वह खेत में बनाए गए सर्विस स्टेशन को संभालते थे। उसके पिता रिश्ते में ताऊ लगने वाले बलबीर उर्फ मकड़ी के साथ ही रहते थे। उनकी आपस में कोई रंजिश नहीं थी। पिता 15 अक्तूबर रात खाना खाकर उसके बलबीर उर्फ मकड़ी के घर चले गए। कुछ ही देर बाद बलबीर के घर से चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो पिता शमशेर सिंह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उनकी छाती व गर्दन पर घाव के निशान थे। तुरंत पिता को नरवाना के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना नरवाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बलबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शमशेर व बलबीर दोस्त थे। दोनों अधिकतर समय एक साथ ही बिताते थे। वह दिन और रात में भोजन करने के बाद एक साथ बैठते थे। शमशेर रविवार रात को भी खाना खाने के बाद बलबीर के घर पर जाकर दोस्त से हंसी मजाक कर रहे थे। इसी बीच दोनों में तू तड़ाक हो गई और बलबीर ने चाकू से हमलाकर शमशेर की हत्या कर दी। हालांकि बलबीर की शादी नहीं हुई थी। इसी बात को शमशेर उसके साथ मजाक करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed