अनिल का अंतिम 'पैग': शराब का छोटा पैग बनाने पर खौला कुंडू का खून, गुस्से में दोस्त के सिर पर ईंट मार ले ली जान
शराब पीते समय छोटा पैग बनाने को लेकर हुए झगड़े में हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र उर्फ कुंडू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविंद्र शराब पीने का आदी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद स्थित गोहाना रोड पर ठेके के पास बने पार्क में शराब पीते समय छोटा पैग बनाने से युवक ने दोस्त के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना दो दिन पहले की है। ईंट लगने से घायल सफीदों रोड निवासी घायल अनिल का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी राम कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ कुंडू को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में आरोपी रविंद्र उर्फ कुंडू ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। 24 अगस्त शाम को गोहाना रोड स्थित शराब ठेके से बोतल लेकर पास ही लगते पार्क में बैठ गए थे। जहां पर उसके साथ शराब पीने के लिए सफीदों रोड निवासी अनिल, विजय नगर निवासी जितेंद्र और इंप्लाइज कॉलोनी निवासी सुंदर भी बैठ गए थे। वहां पर चारों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान शराब का छोटा पैग बनाने को लेकर सफीदों रोड निवासी अनिल के साथ उसकी कहासुनी हो गई। फिर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया।
छोटा पैग बनाने से तैश में आकर उसने वहां से ईंट उठाकर उसके सिर में मार दी, लेकिन फिर भी उनके बीच में झगड़ा जारी रहा। फिर उसने दूसरी बार ईंट उठाकर जोर से सिर पर वार किया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। बाद में घायल अनिल को उसके मौसी के लड़के इंप्लाइज कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार देकर वापस घर भेज दिया, लेकिन रात को फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिवार के लोग नागरिक अस्पताल लेकर आए तो उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में प्रदीप शर्मा की शिकायत पर राम कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ कुंडू के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार को पीजीआई में उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपी रविंद्र उर्फ कुंडू को गिरफ्तार कर लिया।
शराब पीते समय छोटा पैग बनाने को लेकर हुए झगड़े में हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र उर्फ कुंडू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविंद्र शराब पीने का आदी है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -रोहताश ढुल, डीएसपी, जींद