फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Free transportation facility will be available to the students of PM Shri and Model Sanskriti School

Jind News: पीएमश्री और माॅडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध

Sun, 19 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Free transportation facility will be available to the students of PM Shri and Model Sanskriti School
जींद। अब पीएमश्री और माॅडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत बस पास बनाकर ग्रामीण क्षेत्र से शहर के विद्यालयों में पढ़ने आने वाले छात्रों को रोजाना भारी किराया देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूल पदाधिकारियों की अनुशंसा पर छह माह के आधार पर पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम पत्र जारी किया है। परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए बस पास से विद्यार्थी बस में परिचालक को पास दिखाकर निशुल्क सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

बस पास को विद्यार्थी दिन में केवल एक बार ही उपयोग कर सकेंगे। छात्र सुबह विद्यालय जाते समय और दोपहर या शाम को लौटते समय ही इस पास का प्रयोग कर पाएंगे। अगर छात्र किसी अन्य काम से अतिरिक्त यात्रा करना चाहें तो उन्हें सामान्य टिकट लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ई मेल के माध्यम से माडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन यात्रा को लेकर जानकारी नहीं मिली है। अगर निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा दी जाती है तो विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
--रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed