फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Free education center for needy children launched in Ismailpur.

Jind News: इस्माइलपुर में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू

Sat, 10 Oct 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Free education center for needy children launched in Ismailpur.
फोटो 6 नरवाना। बच्चों को निशुल शिक्षा देते हुए। स्रोत संस्था।
नरवाना। भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना की ओर से गांव इस्माइलपुर में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र शुरू किया गया। इस केंद्र के माध्यम से 22 बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर परिषद के क्षेत्रीय संयोजक सेवा सुरेश मित्तल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार संजय चौधरी, शाखा संरक्षक सतीश सेतिया, शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, सेवा गतिविधि संयोजक पवन सिंगला, शाखा सचिव नत्थुराम गोयल, शाखा कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्ता और राहुल सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संयोजक सेवा सुरेश मित्तल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई है ताकि जरूरतमंद बच्चे पढ़-लिखकर अपना भविष्य बेहतर बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी शिक्षिका मीनू कुमारी को सौंपी गई है। परिषद सदस्यों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग ने कहा कि परिषद भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में जनकल्याणकारी गतिविधियां जारी रखेगी। इस पहल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed