Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Free artificial limbs were distributed to 20 disabled individuals.

Jind News: 20 दिव्यांगजनों को वितरित किए निशुल्क कृत्रिम अंग

Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Free artificial limbs were distributed to 20 disabled individuals.
28जेएनडी14: कृत्रिम अंग वितरित करते हुए संस्था सदस्य। संवाद।
नरवाना। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नारायण सेवा संस्थान नरवाना ने रविवार को ग्रीन लैंड पैलेस, नेहरू पार्क के समीप आयोजित कार्यक्रम में 20 दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कृत्रिम अंग पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन

संस्था के शाखा प्रधान राजेंद्र गर्ग ने बताया कि 15 दिसंबर को नरवाना में निशुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर लगाया गया था जिसमें 40 से 50 दिव्यांगजनों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। जांच के उपरांत 20 जरूरतमंद दिव्यांगजनों का चयन किया गयाए जिन्हें रविवार को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडी प्रधान ईश्वर गोयल, गौरव पब्लिक स्कूल के संचालक रमेश गर्ग और खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का संस्था सदस्यों की ओर से पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं, भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत भजनों ने कार्यक्रम को भावनात्मक व आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि संस्था की स्थापना एक मुट्ठी आटे से हुई थी जो आज विश्वस्तर पर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कैथल में भी संस्था की शाखा संचालित है, जहां निशुल्क प्रशिक्षण और कृत्रिम अंग निर्माण का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। अंत में डॉ. राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed