{"_id":"6805424227b1eb1b62030b34","slug":"fraud-of-rs-225997-done-by-posing-as-a-bank-employee-jind-news-c-199-1-sroh1006-133412-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैंक कर्मी बनकर की 225997 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैंक कर्मी बनकर की 225997 रुपये की धोखाधड़ी
Mon, 21 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। अज्ञात ने बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के खाते और क्रेडिट कार्ड से दो लाख 25 हजार 997 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
ईंटल कलां निवासी दयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसका क्रेडिट कार्ड पांच अप्रैल को आ गया था। उसके बाद 7 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसमें अज्ञात ने खुद को एचडीएफसी बैंक कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड मिल गया है क्या। इस पर उसने हां कहा। इस पर अज्ञात ने कहा कि वह कार्ड का ऑनलाइन पिन कोड बना देगा। उसने 16 अंक के नंबर पूछे। उसने बैंक कर्मचारी समझ जानकारी अज्ञात व्यक्ति को दे दी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल आती रही। 15 अप्रैल को वह क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि कार्ड से सारे पैसे खत्म हो चुके हैं। फिर उसने 17 अप्रैल को हिसार में बैंक ब्रांच पहुंचा तो वहां पता चला कि उसके खाते से दो बार में 49998, 49999 रुपये निकाले गए थे वहीं क्रेडिट कार्ड से 126000 रुपये निकाले जा चुके थे। उसके खाते और कार्ड से कुल 225997 रुपये निकाले गए थे। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।