फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs. 1.25 crore with contractors, case registered against three people

Jind News: ठेकेदारों के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs. 1.25 crore with contractors, case registered against three people
जींद। नरवाना में एक ठेकेदार ने हिसार के तीन लोगों पर करीब सवा करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि काम किए जाने पर 50 प्रतिशत लाभ देने का इकरारनामा हुआ था, किंतु आरोपियों ने राशि का भुगतान नहीं किया। शहर थाना पुलिस ने हिसार निवासी प्रवीण गुप्ता, अमन गुप्ता और अंकित गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी रिपन गर्ग, उनके भाई मोहित गर्ग और मां शशिबाला ने बताया कि सतनारायण गुप्ता ठेकेदारी फर्म हिसार में उन्होंने, प्रवीण गुप्ता, अमन गुप्ता और अंकित गुप्ता ने ठेकेदारी का काम करने के लिए इकरार किया था। तय हुआ था कि रिपन गर्ग और मोहित गर्ग की ओर से लिए गए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हांसी, सफीदों और कुंभा, कुतुबपुर, पुट्ठी सामण, खरकड़ा आदि क्षेत्र का काम वह पूरा करेगें क्योंकि उन्होंने यह काम करने के लिए अपनी असर्मथता जाहिर की थी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा था कि वो खुद ये काम नहीं कर सकते। उनके पास इस काम को करने का तजुर्बा था इसलिए तय हुआ कि जो भी इस काम में लाभ होगा, उसका आधा हिस्सा उनको मिलेगा। 22 सितंबर 2024 को ठेकेदारी के काम का हिसाब हुआ। रिपन गर्ग के हिस्से में 42 लाख और मोहित गर्ग के हिस्से में 30 लाख रुपये का लाभ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्सेदार प्रवीण गुप्ता ने शपथ पत्र लिखकर दिया और दो चेक 42 लाख और 30 लाख रुपये के दिए। शशिबाला से आरोपियों ने 40 लाख रुपय का लोन 30 नवंबर 2022 को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर हासिल किया। इस रकम की अदायगी बारे एक चेक 50 लाख रुपये का 31 दिसंबर 2024 का दिया। तीनों चेक 20 जनवरी 2025 को बैंक खाते में डाले, लेकिन बैंक ने रिपोर्ट दी कि खाताधारकों ने अपना बैंक खाता ब्लॉक कर दिया है। इस प्रकार तीनों चेक बाउंस हो गए।
---------
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
चंदन सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed