{"_id":"67cc936dbc33f73b570628f4","slug":"fraud-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-getting-australian-visa-jind-news-c-199-1-sroh1006-131198-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। आस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रवीण कटारिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में रणजीत, करनैल, लवजीत सिंह और हरलीन कौर ने उससे आस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह आस्ट्रेलिया भेजने के लिए वीजा लगवाते हैं। इसके बाद उन्होंने 12 लाख रुपये ले लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद भी उसका वीजा नहीं लगवाया। जब उनसे रुपये वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई। जांच अधिकारी एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।