{"_id":"6859a93657da21971b08302f","slug":"fraud-of-2064-thousand-in-the-name-of-sending-abroad-on-work-permit-jind-news-c-199-1-sroh1009-136779-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वर्क परमिट पर विदेश भेजने के नाम पर 20.64 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वर्क परमिट पर विदेश भेजने के नाम पर 20.64 हजार की ठगी
Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले के काकड़ौद गांव निवासी कृष्ण को विदेश भेजने के नाम पर बरवाला के सरसोद निवासी दो भाइयों ने 20.64 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने सरसोद गांव के अनूप और उसके भाई सनूप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काकड़ौद गांव निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह सरसोद गांव के सनूप से पिछले 15 वर्ष से परिचित है। उसे सनूप ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वहां पर कंपनी में काम दिलवाता है। सनूप ने दुबई के रास्ते आस्ट्रेलिया भेजने और वर्क परमिट पर आस्ट्रेलिया में काम दिलवाने के लिए 22 लाख रुपये में बात तय की। पांच लाख रुपये नकद और दस्तावेज ले लिए। कुछ दिन बाद फिर सनूप की भाभी का फोन आया कि सनूप के अकाउंट में पैसे डाल दो आपकी आस्ट्रेलिया की फाइल लगानी है।
दो दिन बाद सनूप के भाई अनूप का फोन आया कि आप सनूप के अकाउंट में पैसे डाल दो फिर आपका आस्ट्रेलिया का वर्क परमिट अप्लाई करना है। इस पर उन्होंने उसके खाते में पैसे डाल दिए। कुछ पैसे सनूप ने अपने पार्टनर कुलदीप और अजय के खाते में डलवाए। इन लोगों ने कुल 20 लाख 64 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उसे दुबई के वर्क परमिट पर दुबई बुलाया। वह दुबई चला गया।
विज्ञापन
उसने सनूप से कहा कि भाई जिस कंपनी का लेटर है। उसमें ज्वाइनिंग करवा दो। कुलदीप, सनूप, सतपाल, अजय, सुखदेव, जयवीर ने कहा कि कोई कंपनी नहीं है। यह लैटर फर्जी है। उन्होंने उसे एक प्रकार से बंधक बना लिया और मारपीट की। इसके बाद वह किसी तरह वापस आया।