{"_id":"693322e5ad4cebe50b0938a4","slug":"four-youths-arrested-with-stolen-jewellery-and-cash-jind-news-c-199-1-sroh1006-144948-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरीशुदा जेवर व नकदी के साथ चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरीशुदा जेवर व नकदी के साथ चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
05जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जुलाना पुलिस ने चार युवकों को काबू कर चोरीशुदा जेवर और 1.12 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपियों में जुलाना निवासी आशीष और रोहित शामिल हैं जबकि इस मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं।
19 नवंबर को जुलाना निवासी रामधारी ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि उनके मकान से अज्ञात लोग नकदी, गहने चोरी कर ले गए। चोर संदूक में रखा सामान भी जला गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने जुलाना निवासी आशीष और रोहित को काबू कर लिया। पुलिस ने जांच में दो अन्य नाबालिगों को भी शामिल किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में उनकी निशानदेही पर 1.12 लाख, सोने व चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने नाबालिगों को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश कर सुधार गृह भेज दिया। वहीं, आरोपी आशीष और रोहित को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया।