फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four workers came in contact with the gas when they went to clean the sewer without safety equipment.

Jind News: बिना उपकरण सीवर की सफाई करने उतरे थे कर्मचारी, चार कर्मचारी गैस की चपेट में आए

Tue, 14 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four workers came in contact with the gas when they went to clean the sewer without safety equipment.
सीवर में उतरने के बाद हालत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल ढाबा कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजाजी ढाबे पर चार कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा होने से बचा है। यहां सीवर की सफाई के दौरान चार ढाबा कर्मी गैस की चपेट में आने से गंभीर हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो कर्मियों को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं दो ढाबा कर्मियों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि बिना उपकरणों के कर्मियों को सीवर में उतारकर बड़ी लापरवाही की गई। फिलहाल इस मामले की सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जींद के नेशनल हाईवे पर बने राजाजी ढाबा का सीवर ब्लॉक होने पर सोमवार शाम को ढाबा कर्मी सफाई करने के लिए मैनहोल खोल नीचे उतरे थे। सीवर में बनी गैस ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसमें ढाबा कर्मी महेश, चालक गांव लोहचब निवासी विक्की, बहराइच (उत्तर प्रदेश) निवासी मुंशी और असम निवासी अनार की हालत बिगड़ गई। साथी कर्मियों द्वारा चारों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेश और विक्की की गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ढाबे के कर्मचारी मुंशी ने बताया कि शुरू में महेश सीवर में उतरा था, जिसे निकालने के लिए विक्की गया था। वह भी अंदर रह गया। शोर मचाए जाने पर वह साथी अनार के साथ पहुंचा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबे पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। यह भी प्रशासन के सामने बड़ा सवाल है। आखिरकार कर्मियों को किसने सीवर में उतारा, जबकि न तो ढाबा कर्मियों को टेक्निकल जानकारी थी और न ही उनको उपकरण दिए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल से सूचना मिली है कि राजाजी ढाबे के दो कर्मियों को रोहतक रेफर किया गया है और दो नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जा रही है।
- नवीन मोर, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed