फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four people died of corona, 48 new infected were found

कोरोना से चार लोगों की मौत, 48 नए संक्रमित मिले

Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four people died of corona, 48 new infected were found
मई के अंतिम सप्ताह के बाद अब जून में भी कोरोना संक्रमण व मौत के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों का मानना है कि यदि इसी गति से ठीक होने वाले व संक्रमितों की स्थिति चलती रही तो 15 जून तक जिले में शून्य या एकाध संक्रमित ही बचेंगे। यह समाचार जहां लोगों को सुकून देने वाला है, वहीं और अधिक चौकस करने वाला भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल जिले में 421 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। वीरवार को 840 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 48 संक्रमित मिले तो 76 ठीक हुए। चार लोगों की मौत हुई। अब तक जिले में कुल 508 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि वीरवार को चार लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 840 लोगों की रिपोर्ट मिली थी। इनमें से 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 221689 लोगों की जांच हुई है, जिनमें से 20872 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 19943 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले कई दिन से ठीक होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक चल रही है। ऐसे में लगातार जिला में कोरोना का संक्रमण घट रहा है। फिलहाल जिले में 421 सक्रिय मरीज बचे हुए हैं। वीरवार को 840 लोगों की कोरोना जांच की गई है। अब अस्पताल में दाखिल लोगों की संख्या 90 बची हुई है। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अब सावधानी रखना जरूरी
फिलहाल संक्रमण घट रहा है। ऐसे में लोगों को पहले की तरह ही कोरोना को गंभीरता से लेते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। खुद को और दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। घरों से बाहर नहीं निकलें और बार-बार हाथ धोते रहें। संक्रमित होने के लक्षण आने पर तुरंत जांच करवाएं और इलाज शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
कोरोना को हराने का लक्ष्य नजदीक
जिले के लोगों की सूझबूझ, जिला प्रशासन के प्रयासों व स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के चलते जिले में संक्रमण का स्तर काफी नीचे आया है। इसी गति से संक्रमण का स्तर गिरता रहा तो उम्मीद है कि 15 जून तक जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं बचे। इसके लिए हर किसी को साथ देना होगा।
डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी-कोविड-19
1895 को लगी कोरोना वैक्सीन
वहीं जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार आठ स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगाई गई है। तीन को दूसरी, 18 से 44 साल के 1668 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। 45 साल से 60 साल के 146 लोगों को पहली व 10 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 53 लोगों को पहली व चार लोगों को दूसरी डोज लगी है।

आज 20 जगह लगेगी वैक्सीन
डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार शुक्रवार को जिला में 20 जगह पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें 18-45 आयु वर्ग के लोगों को नरवाना, उझाना, कंडेला, जुलाना, कालवा व अलेवा में टीका लगेगा, जबकि वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों को जींद, जींद अर्बन पीएचसी एक व दो, नरवाना, उचाना, मुआना, डुमरखां, दुर्जनपुर, रामराय, सिंसर, छात्तर, शाहपुर व अलीपुरा में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed