{"_id":"68408afadca30008c9074480","slug":"four-people-beat-up-a-lawyer-couple-jind-news-c-199-1-sroh1006-135793-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अधिवक्ता दंपती से चार लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अधिवक्ता दंपती से चार लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन
जींद। नरवाना शहर की कॉलोनी की गली में पानी खड़ा होने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार ने अधिवक्ता दंपती पर हमला कर दिया। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
राम कॉलोनी निवासी अधिवक्ता गजे सिंह सरोहा ने पुलिस को भी शिकायत में बताया कि तीन जून सुबह वह घर पर ही था। उसकी पत्नी कृष्णा गेट के पास खड़ी थी। इस दौरान पड़ोसी मोटा महाजन और उसके बेटा दीपक, मोटा महाजन की पत्नी और दीपक की पत्नी ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।
जब वह झगड़े का शोर सुनकर बाहर आए तो उन्होंने उसे भी पकड़ कर नीचे गिरा लिया। इसके बाद जाति सूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि आरोपी बेवजह सबमर्सिबल चलाते हैं, जिससे गली में उनके घर के सामने पानी खड़ा हो जाता है। संवाद