फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four out of five gates of cotton market closed, farmers upset

कपास मंडी के पांच में से गेट चार बंद, किसान परेशान

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four out of five gates of cotton market closed, farmers upset
विरोध जताते आढ़ती। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
नरवाना। कपास मंडी के गेट पर सीवर ओवरफ्लो होने से परेशान मंडी व आसपास के दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि कहने को तो कपास मंडी के पांच गेट बनाए गए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ गेट ही खुला है। यहां भी सीवर ओवरफ्लो होने से निकलने का रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

दुकानदार रामकुमार सिंगला, कृष्ण, राजीव शर्मा, सुरेश कुमार, सुरेश नेपेवाला, धर्मपाल, धीरज व रामस्वरूप ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मंडी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने इस समस्या को अपनी आंखों से देखा था और दुकानदारों ने इस समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद एसडीएम ने आश्वसन दिया था कि दो दिन में इस सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। अब तक यहां समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन अधिकारियों के आदेश के बाद इस सड़क पर रोड़ी डाल दिया गया। जिसके बाद सीवर ओवरफलो हुआ। जिस कारण यहां बदबू रहती है। सीवर के टूटे ढक्कन के कारण यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस गेट पर धान उठान का कार्य करने वाले वाहनों आवागमन होता है।
विज्ञापन

एसडीएम नरवाना सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। सड़क जिस भी विभाग की होगी, उसी विभाग द्वारा निर्माण करवाया जाएगा। सीवर ऑवरफलो का समाधान के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed