फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four more accused arrested for trying to get his partner released from custody

हिरासत से साथी को छुड़वाने का प्रयास करने के चार और आरोपी काबू

Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested for trying to get his partner released from custody
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद गांव राजपुरा भैण निवासी विनय को जींद के नागरिक अस्पताल में पुलिस हिरासत से छुड़वाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने चार और लोगों को काबू किया है। इससे पहले तीन आरोपी काबू किए जा चुके हैं। इनके कब्जे से सात पिस्तौल व 13 कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 सितंबर को जेल में बंद राजपुरा भैण गांव निवासी विनय को पेट में दर्द होने के चलते पुलिसकर्मी जींद के नागरिक अस्पताल में ला रहे थे। यहां उसके साथी उसे पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए पहले से ही तैयार थे। हालांकि पुलिस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी और पुलिस भी मुस्तैद थी। ऐसे में जब युवकों ने पुलिस की गाड़ी को घेरने का प्रयास किया, तो पुलिस ने दबिश दे दी। उस समय पुलिस ने दो आरोपियों हिसार जिले के गांव सिसाय निवासी प्रदीप व रोहतक जिले के गांव फरमाणा निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के कब्जे से दो पिस्तौल भी मिले थे। इस दौरान कुछ बदमाश फरार हो गए थे। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एएसपी नितीश अग्रवाल ने बताया कि सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि यह बदमाश खुले घूम रहे हैं। इसके आधार पर निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इस दौरान जमलपुर गांव निवासी बिट्टू, हांसी निवासी पवित्र, सिसाय निवासी अंकित व नवीन को काबू किया गया है। नवीन के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम के सात अन्य मुकदमे दर्ज हैं। बिट्टू के खिलाफ 11 केस हैं। इनमें हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के मामले हैं। अंकित वे पवित्र के खिलाफ लड़ाई झगड़े के दो-दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed