Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
four miscreants riding on 2 motorcycles robbed Rs 2.42 lakh by attaching bank personnel with sticks
{"_id":"5e6a849d8ebc3ea7b3734c48","slug":"four-miscreants-riding-on-2-motorcycles-robbed-rs-2-42-lakh-by-attaching-bank-personnel-with-sticks-jind-news-rtk5465722108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी पर लाठी-डंडों से हमला कर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने लूटे दो लाख 43 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी पर लाठी-डंडों से हमला कर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने लूटे दो लाख 43 हजार रुपये
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
four miscreants riding on 2 motorcycles robbed Rs 2.42 lakh by attaching bank personnel with sticks
Link Copied
बैंक से लोन लिए पैसे की रिकवरी कर लौट रहे कर्मचारी से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने वीरवार दोपहर में तीन बजे दो लाख 42 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बैंक कर्मी को लाठी-डंडों से मारकर घायल करने के बाद रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव खानपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सफीदों खंड के गांव खेड़ाखेमावती स्थित उज्जीवन बैंक में काम करता है। वह वीरवार दोपहर तीन बजे पानीपत के गांव अहर-कुराना से दो लाख 42 हजार रुपये की रिकवरी कर सफीदों लौट रहा था। उरलाना से निकलते ही सफीदों एरिया में सुनसान सड़क पर नहर के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर पैसे से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सुरेंद्र ने तुरंत अपने साथ हुी लूट की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी चंद्रपाल, सीआईए सफीदों इंचार्ज कर्ण सिंह व शहर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बैंक प्रबंधक सुरेंद्र ने कहा कि सुरेंद्र उनके बैंक में चार साल से काम कर रहा है। उन्होंने वारदात की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। लोन के पैसे की रिकवरी करके सुरेंद्र लौट रहा था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।