{"_id":"672fb49c3451da2f79021e44","slug":"four-generators-sealed-orders-to-keep-industrial-unit-closed-jind-news-c-199-1-sroh1007-125463-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार जनरेटर सील, औद्योगिक इकाई बंद रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार जनरेटर सील, औद्योगिक इकाई बंद रखने के आदेश
Sun, 10 Nov 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी27 : जींद शहर में चल रहे बिना रोक-टोक के निर्माण कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। शनिवार सुबह एक्यूआई 391 था, जो दिन में चली तेज हवा के कारण काफी कम हो गया। शाम 4 बजे औसतन एक्यूआई 276 दर्ज किया गया। यह अधिकतम 400 तक पहुंच गया था। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सख्ती करनी शुरू कर दी है। विभाग ने 4 जनरेटर सील किए और एक औद्योगिक इकाई को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि यदि कोई भी टायर फैक्टरी चली तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस समय ग्रैप-दो के नियम लागू हो गए हैं।
शनिवार को हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे पर्यावरण प्रदूषण में कुछ हद तक कमी आई और दिनभर एक्यूआई का अधिकतम औसत 276 रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति बढ़ने से वायु प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ। ग्रैप-दो के नियम लागू होने के चलते जिले में 19 केवीए से ऊपर क्षमता वाले जनरेटर ड्यूल फ्यूल किट लगाकर या रेट्रो फिटेड एकइसन कंट्रोल डिवाइस लगाकर ही चलाए जा सकते हैं। इनके बिना जनरेटर नहीं चला सकते हैं। शहर में दुकानों व बड़े प्रतिष्ठानों पर 19 केवीए से ज्यादा क्षमता के जनरेटर नियमों का पालन किए बिना ही चलाए जा रहे हैं। स्पेशल टीम ने निरीक्षण के दौरान तीन जनरेटर सेट को सील करवाया है।
वहीं एक औद्योगिक इकाई को भी बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। इस औद्योगिक इकाई संचालक के पास हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र से स्पेशल टीम जिले में निरीक्षण कर रही है। नियमों का पालन नहीं करने पर आठ पंजीकृत साइट को नोटिस भेजा गया है और चार जनरेटर सील किए गए हैं। एक औद्योगिक इकाई को भी बंद करने के आदेश आए हैं। इस औद्योगिक इकाई के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं है
विज्ञापन
जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए सभी प्रकार के कदम उठाए गए हैं। सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा है। कहीं पर भी आग लगने से बचना चाहिए। किसानों को भी चाहिए कि वह पराली नहीं जलाएं। इसके अलावा पुराने वाहनों को सड़क पर नहीं लाएं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।