फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four employees suspended in pegan pacs

पेगां पैक्स के चार कर्मचारियों को सहायक रजिस्ट्रार के आदेश पर प्रबंधक कमेटी ने किया निलंबित

Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four employees suspended in pegan pacs
पेगां पैक्स मामले में कर्मचारियों के निलबंन की जानकारी देते प्रबंधक कमेटी प्रधान सुखबीर। - फोटो : Jind
अलेवा। पेगां पैक्स में फर्जी तरीके से किसानों के खातों से खादी और नकदी निकालने के मामले में शनिवार को सहायक रजिस्ट्रार प्रवीण कादियान के आदेश पर प्रबंधक कमेटी ने पैक्स के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान कर्मचारियों को हेडक्वार्टर थुआ सेंटर रहेगा। प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार प्रवीण कादियान के आदेशानुसार पेगां पैक्स प्रबंधक रोशनलाल, लिपिक जगन सिंह, हेल्पर सुभाष के अलावा सेल्समैन मदनलाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों को केवल गुजारा भत्ता ही दिया जाएगा। फिलहाल कुछ कर्मचारियों पर जांच चल रही है। जांच के बाद जो कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संडील गांव के किसानों ने करीब एक माह पूर्व उनके खातों से फर्जी तरीके से नकदी और खाद निकालने की शिकायत जीएम और डीसी डॉ. आदित्य दहिया से की थी। शिकायत में किसानों ने कहा था कि कर्मचारी फर्जी तरीके से उनके खातों से खाद व नकदी निकालने का कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण किसान पैक्स के कर्जदार बन गए हैं। डीसी के आदेश पर मामले की जांच का जिम्मा सहायक रजिस्ट्रार ने निरीक्षक सतपाल हुड्डा के नेतृत्व में बनी टीम को दिया था। इसके बाद मामले की जांच से असंतुष्ट किसानों ने डीसी के माध्यम से मामले को जिला परिवेदना समिति में उठाने की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री अनूप धानक ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश देने के अलावा एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे। हालांकि मंत्री के आदेशों के चलते अलेवा थाना में पैक्स तीन कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज तो हो चुका है, लेकिन फिलहाल एसआईटी ने अपने स्तर पर काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

दोषी कर्मचारी और अधिकारियों से रिकवरी, कानूनी कार्रवाई भी होगी
मामले में फिलहाल पैक्स के अलावा बैंक समेत 14 कर्मचारी और अधिकारी संदेह के घेरे में है। उनको नोटिस देकर मामले की जांच की जा रही है। दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ रिकवरी के अलावा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैक्स कर्मचारियों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाही की जाएगी और बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ जीएम कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण कादियान, सहायक रजिस्ट्रार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed