फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four employees of PACS removed due to irregularities in appointment

नियुक्ति में अनियमितता मिलने पर पैक्स के चार कर्मचारियों को हटाया

Thu, 04 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four employees of PACS removed due to irregularities in appointment
पेगां तथा अलेवा पैक्स में डीसी रेट पर लगे चार कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितता मिलने पर उप रजिस्ट्रार रोहतक ने उनको हटा दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पेगां पैक्स मैनेजर महाबीर तथा अलेवा पैक्स मैनेजर सुरेश ने बताया कि पेगां पैक्स प्रबंधक कमेटी और अलेवा पैक्स प्रबंधक कमेटी ने एक प्रस्ताव पास कर चतुर्थ श्रेणी कर्मी संदीप, सेल्समैन कृष्ण कुमार, विनोद कुमार के अलावा प्रवीण कुमार की नियुक्ति के लिए उपरजिस्ट्रार रोहतक से अनुमति मांगी थी, लेकिन उनकी नियुक्ति में पैक्स सेवा के नियमों, उप नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते उपरजिस्ट्रार सहकारी समिति रोहतक महाबीर शर्मा ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चारों कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

खाद तथा नकदी घोटाला बना मुख्य कारण
अगर मामले को लेकर अधिकारियों की बातों पर गौर किया जाए तो पूरे मामले को संडील गांव के खाद तथा नकदी मामले में घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। संडील गांव के किसानों ने पेगां तथा अलेवा पैक्स में 2006 के बाद अधिकारियों द्वारा नियुक्ति के मामले में सवाल खड़े किए थे। मामला सुर्खियों में आने के चलते अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया था, लेकिन मामले मेें कहीं न कहीं कर्मचारियों की नियुक्ति मेें अनियमितता के चलते हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed