फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four doctors to run ventilator, only 12 out of 40 will be able to operate

Jind News: वेंटिलेटर चलाने के लिए चार चिकित्सक, 40 में 12 ही चल पाएंगे

Sun, 04 Aug 2024 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Four doctors to run ventilator, only 12 out of 40 will be able to operate
धरने पर किसानों को संबाे​धित करते किसान नेता। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग के पास 40 वेंटिलेटर हैं। यह टूटी सांसों को बचाने के लिए हैं, लेकिन जींद में इनको चलाने के लिए केवल चार चिकित्सक हैं। ये सिर्फ 12 वेंटिलेटर चला सकते हैं। यह व्यवस्था भी केवल नागरिक अस्पताल जींद में ही है। जुलाना, नरवाना, सफीदों में कहीं भी वेंटिलेटर चलाने के लिए कोई चिकित्सक नहीं है। जब आईसीयू पूरी तरह से चल पाएगा तब भी 12 वेंटिलेटर ही प्रयोग हो सकते हैं, अन्य इनको पैक में ही बंद रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

वेंटिलेटर चलाने के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक होते हैं। नागरिक अस्पताल में फिलहाल दो रेगुलर तथा दो एनएचएम के तहत कार्यरत है। ऐसे में कुल मिलाकर चार ही चिकित्सक हैं, जो वेंटिलेटर चला सकते हैं। इसके अलावा इन चिकित्सकों को ऑपरेशन करवाने आने वाले मरीजों को बेहोश करने का कार्य भी करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल जींद में फिलहाल आईसीयू शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक यहां गंभीर मरीजों को दाखिल नहीं किया जाता है। जल्द ही आईसीयू में गंभीर मरीजों को दाखिल करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इंटेंसिविस्ट का पद स्वीकृत
नागरिक अस्पताल में आईसीयू चलाने के लिए विशेषज्ञ इंटेंसिविस्ट का पद स्वीकृत हुआ है। जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यदि सरकार की तरफ से कोई चिकित्सक मिलता है तो ठीक नहीं, तो फिर एनएचएम के तहत भर्ती किया जाएगा। यह चिकित्सक हमेशा आईसीयू में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और चिकित्सकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नागरिक अस्पताल में एक फिजिशियन तथा एक मेडिसन चिकित्सक हैं। इन दोनों को भी वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ और चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण दिया जा सकता है, ताकि इमरजेंसी के समय काम चलाया जा सके।

नागरिक अस्पताल में फिलहाल चार चिकित्सक वेंटिलेटर चलाने में सक्षम हैं। एक फिजिशियन और एक मेडिसन को भी वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एक इंटेंसिविस्ट का पद भी स्वीकृत हुआ है। जल्द ही आईसीयू में गंभीर मरीज दाखिल किए जाएंगे। डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।

धरने पर किसानों को संबाेधित करते किसान नेता। संवाद

धरने पर किसानों को संबाेधित करते किसान नेता। संवाद

धरने पर किसानों को संबाेधित करते किसान नेता। संवाद

धरने पर किसानों को संबाेधित करते किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed