फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Foundation Level-2 examination on 28th, 5 centers made for 1245 students

Jind News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 को, 1245 विद्यार्थियों के लिए 5 केंद्र बनाए

Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Foundation Level-2 examination on 28th, 5 centers made for 1245 students
22जेएनडी18-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का फोटो, जहां बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा होगी।
जींद। बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसमें जिले के 1245 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए जिले में अलग-अलग जगह पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा। परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अर्थात सुबह साढ़े दस बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से आता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक रहेगा। विद्यार्थी अपना कार्ड रजिस्ट्रेशन डॉट बुनियाद हरियाणा डॉट कॉम से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो लेवल-1 क्वालिफाइड सूची में उसका नाम जांच कर और आईडी देखकर परीक्षा में बैठाया जा सकता है। विद्यार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, दो पैन, पानी की बोतल, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएंगे। अगर विद्यार्थी के एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है, तो उस पर फोटो लगाकर अपने विद्यालय के प्राचार्य व विद्यालय मुखिया से पूर्व अटेस्ट करवा लें। सभी विद्यार्थी वर्दी में परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में अलग-अलग पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल नरवाना और राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल उचाना मंडी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स............
28 जनवरी को बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1200 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थी साइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छी योजना है।
-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed