फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   forty five ticket will be given to backward society : rajkumar saini

पिछड़े समाज के लोगों को देंगे 45 टिकट : राजकुमार सैनी

Sat, 14 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
forty five ticket will be given to backward society : rajkumar saini
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद राजकुमार सैनी। - फोटो : Jind
सफीदों। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि कुशासन के कारण आज देश में भ्रष्टाचार जड़ों में समाया हुआ है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह भ्रष्टाचार मोदी स्तर पर नहीं है। भाजपा इमोशनल कार्ड खेलकर सत्ता में आई है और देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि मोदी के नाम पर सांसद चुने गए। सैनी शनिवार को सफीदों में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सैनी ने कहा कि सत्ता पक्ष का काम बोलता है, दिखावा तो विपक्ष को करना होता है। इस दौरान पार्टी हलका अध्यक्ष प्रमोद जैन, रोशन नंबरदार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। साफ सुथरी छवि के कार्यकर्ता को जनता से पूछकर ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। 90 में 45 टिकटें पिछड़ा समाज के लोगों को दी जाएंगी, जबकि 45 टिकटें सामान्य वर्ग के किसी भी जाति के उन लोगों को दी जाएंगी, जो पार्टी की मूल विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed