फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   formers perform havan to invite anil vij to protest site

अनिल विज को धरनास्थल पर बुलाने के लिए किसानों ने किया हवन

Thu, 12 Mar 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
formers perform havan to invite anil vij to protest site
पेगां पैक्स मामले में आरोपी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हवन करते किसान। - फोटो : Jind
संडील गांव के किसानों ने पेगां पैक्स मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को हवन किया। हवन में मंत्री अनिल विज को बुलाने को लेकर आहुति डाली गई। इस अवसर पर किसानों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद तथा अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

संडील गांव के किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जानबूझकर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा किसानों की पास बुक तथा चैक बुक तक जला दी गई हैं, लेकिन प्रशासन तथा संबधित विभाग जानबूझ कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। किसानों को न्याय के लिए अगर कोई कठोर कदम उठाना पड़ा तो उसके लिए भी पीछे नहीं हटेगें। पैक्स तथा बैंक कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके विभाग के उच्च अधिकारियों ने किसानों को कर्जदार बना दिया है। किसान अब मंत्री अनिल विज के सामने ही अपनी समस्या रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने निर्णय लिया है कि जब तक गांव में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौके पर पहुंचकर किसानों से बात नहीं करते तब तक किसान किसी भी सूरत में धरना स्थल से हटने का नाम नहीं लेेंगे। इस मामले में पुलिसकर्मी भी विभाग के अधिकारियों से मिले हुए हैं। पुलिस जानबूझकर आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। कर्मचारियों के रिश्तेदार आए दिन किसानों पर अनावश्यक रूप से समझौते का दबाव बना रहे हैं। पूरे मामले को किसान गृहमंत्री अनिल विज के सामने रखेंगे ताकि एक बड़े घोटाले से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान चपरासी ने कबूली पासबुक तथा चेकबुक जलाने की बात
पुलिस ने पेगां पैक्स मामले में संडील निवासी चपरासी सुभाष को चार दिन के रिमांड के दौरान अदालत में पेश किया। रिमांड के दौरान सुभाष ने खाद मामले में घालमेल करने की बात स्वीकारने के अलावा किसानों की चेकबुक तथा पासबुक जलाने की बात स्वीकार की है। अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मामले के एक आरोपी थुआं निवासी कर्मचारी जगन को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान कर्मचारी से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। पैक्स प्रबंधक रोशनलाल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में संडील निवासी किसान अमरजीत ने कहा था कि पेगां पैक्स के कर्मचारियों द्वारा उसके खाते के साथ छेड़छाड़ कर 34 हजार रुपये कर्जदार बना दिया, जबकि उसके द्वारा बैंक से किसी प्रकार की राशि नहीं ली गई। पुलिस ने संडील निवासी किसान अमरजीत की शिकायत पर पेगां पैक्स के प्रबंधक पेगां निवासी रोशनलाल, सेल्समैन मदनलाल तथा संडील निवासी चपरासी सुभाष के अलावा थुआं निवासी सेल्जमैन जगन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसमें पुलिस ने थुआं निवासी जगन को काबू कर अदालत मेें पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed