फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former MLA Bhag Singh Chhattar left the hand of Congress

पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Bhag Singh Chhattar left the hand of Congress
पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर। - फोटो : Jind
उचाना। पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए इसकी कॉपी पार्टी अध्यक्ष कुमारी सैलजा को भेज दी है। भाग सिंह छात्तर तीन बार विस चुनाव लड़ चुके हैं। वह 1995 में आईएनएलडी, 2000 में इनेलो से चुनाव लड़ कांग्रेस के बीरेंद्र सिंह को हराकर विधायक बने।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने 2014 में कांग्रेस की तरफ से चुनाव उचाना हलके से लड़ा। एक बार जिला परिषद के चेयरमैन भी वह रह चुके हैं। कांग्रेस को भाग सिंह छात्तर के अलविदा कहने से हलके में झटका लगेगा। बुधवार को वह चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि वह आने वाले दिनों में जजपा में शामिल हो सकते हैं। भविष्य में किसी पार्टी में शामिल होंगे, इसको लेकर अब तब पूर्व विधायक ने कुछ नहीं कहा है। भाग सिंह छात्तर ने कहा कि आठ साल से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। पार्टी द्वारा हर जिम्मेदारी देते समय मेरे को नजरअंदाज किया जाता रहा। बीते दो साल से पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहा था। उनका उद्देश्य हलके के लोगों की राजनीति के माध्यम से सेवा करना है। कांग्रेस पार्टी में रह कर ऐसा करने में वह खुद को असमर्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए मेरा साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभारी भी हूूं। भविष्य में किस राजनीति दल में शामिल होना है, यह फैसला अपने समर्थकों के साथ उचाना में बैठक कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed