फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Forest Department gears up for greenery drive; 1.2 million saplings to be planted along roadsides.

Jind News: हरियाली के लिए वन विभाग की तैयारी, सड़कों के किनारे लगेंगे 12 लाख पौधे

Tue, 14 Jul 2026 04:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
Forest Department gears up for greenery drive; 1.2 million saplings to be planted along roadsides.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। जींद वन मंडल के अंतर्गत आने वाली सभी वन रेंजों में सड़कों के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने करीब सवा नौ करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी कर दिए हैं।
20 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद बरसाती मौसम में पौधे लगाए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य इस वर्ष करीब 12 लाख पौधे रोपित करना है। वन विभाग के अनुसार, पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर बेहतर रहे और आने वाले वर्षों में ये पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

टेंडर में सिंचाई, देखरेख और आवश्यक सुरक्षा उपायों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। जींद वन मंडल के तहत जींद, नरवाना और सफीदों तीन वन रेंज आती हैं। बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए इन्हें अलग-अलग ब्लॉकों में बांटा गया है। जींद रेंज में जींद नॉर्थ, जींद साउथ और जुलाना ब्लॉक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना रेंज के अंतर्गत उचाना, नरवाना और धमतान ब्लॉक आते हैं, जबकि सफीदों रेंज में पिल्लूखेड़ा, सफीदों-प्रथम और सफीदों-द्वितीय ब्लॉक शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों की प्रमुख एवं संपर्क सड़कों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा।

वर्जन
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अभियान जिले के पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण होगा। सड़कों के किनारे विकसित होने वाली हरियाली से धूल और प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा। तापमान में कमी आएगी और राहगीरों को छायादार वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह अभियान आने वाले वर्षों में जींद जिले की हरित पहचान को मजबूत करेगा। -पवन ग्रोवर, डीएफओ
0000
जींद में हरियाली के लिए वन विभाग की तैयारी, सड़कों के किनारे लगेंगे 12 लाख पौधे
पर्यावरण संरक्षण को मजबूती: जींद में सवा नौ करोड़ की लागत से शुरू होगा पौधारोपण अभियान
जींद वन मंडल में बड़े स्तर पर पौधरोपण की योजना, 20 जुलाई को खुलेंगे टेंडर
सड़कों के किनारे लगेंगे 12 लाख पौधे, जींद में वन विभाग का वृहद पौधारोपण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed