फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food samples were taken from the college and a street vendor.

Jind News: कॉलेज व एक रेहड़ी से लिया खाद्य सामग्री का सैंपल

Wed, 10 Dec 2025 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Food samples were taken from the college and a street vendor.
09जेएनडी36: खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम रेहड़ी पर खाद्य सामग्री की जांच करते हुए। स्रोत : वि - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और बाजार क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर दो कॉलेज कैंटीनों और एक रेहड़ी संचालक से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। टीम ने मौके पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की और संबंधित संचालकों को स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कादयान के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय की कैंटीन से समोसे जबकि हिंदू कन्या कॉलेज की कैंटीन से वेज नूडल्स के सैंपल लिए गए। इसके अलावा शहर में संचालित एक रेहड़ी से छोले और समोसे का नमूना लिया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सामग्री के भंडारण, तेल के उपयोग और रसोई क्षेत्र की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

योगेश कादयान ने कहा कि शहर में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित भोजन मिल सके और खाद्य स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अनदेखा नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed