फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food distribution ceremony of Asamarth Trust on the 20th

Jind News: असमर्थ ट्रस्ट का अन्न वितरण समारोह 20 को

Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Food distribution ceremony of Asamarth Trust on the 20th
जींद। असमर्थ महिला कल्याण ट्रस्ट की ओर से दशहरे पर 20 अक्तूबर को नरवाना रोड पर 30वें वार्षिक अन्न वितरण समारोह होगा। समारोह में शहर की विभिन्न कॉलोनियों की पंजीकृत 40 असमर्थ महिलाओं को गेहूं खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक महिला को 2575 रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा ताकि वह एक क्विंटल गेहूं खरीद सके। संस्था के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक तेलूराम शर्मा करेंगे, जबकि एडीसी प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में पूर्व कमांडेंट रमाकांत शर्मा, जिला परिषद जींद के पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा और सुखमणि साहब सेवा समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पाहवा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed