फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog turns deadly: One dead, four injured in two separate accidents this morning.

Jind News: धुंध बनी काल, सुबह दो स्थानों पर हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog turns deadly: One dead, four injured in two separate accidents this morning.
27जेएनडी13से 16: कंडेला गांव के पास सुबह धुंध के कारण टकराए वाहन। संवाद
जींद। शनिवार सुबह घनी धुंध ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। धुंध के चलते दृश्यता करीब पांच मीटर रह गई। इसके कारण दो स्थानों पर सड़क हादसे हो गए। एक एडवोकेट की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहला हादसा नेशनल हाईवे-352ए पर सिवानामाल गांव के पास करीब साढ़े सात बजे सुबह हुआ। यहां घनी धुंध के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्राॅले से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार सवार एडवोकेट विकास(36) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के रहने वाले थे। वह कोर्ट केस के सिलसिले में क्लाइंट के साथ कार में सवार होकर रतिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी सिवानामाल के पास पहुंची धुंध के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्राॅला नजर नहीं आया। इससे कार उससे जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घनी धुंध और सड़क किनारे खड़े भारी वाहन हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
दूसरा हादसा जींद से कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास सुबह आठ बजे हुआ। जहां धुंध के कारण एक के बाद एक कई वाहन हादसे का शिकार हो गए। सबसे पहले तेल से भरे एक कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और कई वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए। इसी दौरान कैथल की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस धुंध के कारण खड़े ट्रक से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।
हादसे के कुछ समय बाद जींद से दालमवाला जा रही दालमवाला पब्लिक स्कूल की बस भी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। उस समय स्कूल बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
इंसेट
मुख्य सड़कों पर खड़े ट्रक-ट्राॅले हादसों का कारण बन रहे
लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और धुंध के दौरान यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धुंध के समय हाईवे और मुख्य सड़कों पर खड़े ट्रक-ट्राॅले हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। लोगों न प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मौसम में सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने पर सख्ती की जाए। चेतावनी संकेतों की व्यवस्था की जाए।
वर्जन
सड़क किनारे खड़े ट्राॅले चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सड़क दुर्घटना में मारे गए एडवोकेट विकास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।-एसआई दिलबाग सिंह जांच अधिकारी सरफाबाद चौकी।

वर्जन
कंडेला गांव के पास धुंध में टकराए वाहन चालकों की तरफ से फिलहाल शिकायत नहीं दी गई है। ज्यादा धुंध होने के कारण हादसा हुआ है। वाहन चालकों को धुंध में यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए।-मनीष कुमार, सदर थाना प्रभारी

27जेएनडी13से 16: कंडेला गांव के पास सुबह धुंध के कारण टकराए वाहन। संवाद

27जेएनडी13से 16: कंडेला गांव के पास सुबह धुंध के कारण टकराए वाहन। संवाद

27जेएनडी13से 16: कंडेला गांव के पास सुबह धुंध के कारण टकराए वाहन। संवाद

27जेएनडी13से 16: कंडेला गांव के पास सुबह धुंध के कारण टकराए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed