फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog stopped the speed of vehicles, visibility remained at 10 meters

Jind News: धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, 10 मीटर की रही दृश्यता

Sun, 29 Dec 2024 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, visibility remained at 10 meters
29जेएनडी17-क्षेत्र में गहरी धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
जींद। जिले में दो दिन बारिश के बाद रविवार सुबह गहरी धुंध छा गई। धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। इससे दृश्यता भी दस मीटर तक रही। गहरी धुंध का असर ट्रेनों पर भी दिखाई दिया। इसके कारण कई सुपरफास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। वहीं, धुंध से रबी की फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, गेहूं की फसल का फुटाव होगा। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जिले के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, जो 162 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और दो दिन पहले बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने ठंड में बढ़ोतरी कर दी। सुबह के समय धुंध छाई रही। इसके चलते वाहन चालकों को लाइन जलाकर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होना पड़ा। वहीं, तापमान में भी गिरावट आई। पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। उत्तर-पश्चिमी की तरफ से चली ठंडी हवा से दिनभर कंपकपी छुटती रही। दिनभर सूर्य के भी र्दशन नहीं हुए। लोगों ने ठंड को देखते हुए जल्दी से कामकाज निपटाए और अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रोहताश, सुनील मराठा, दिनेश शर्मा, राहुल, रमेश और रामफल ने बताया कि बारिश ने फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कमी को पूरा कर दिया है। इस समय जो ठंड पड़ रही है, वह फसलों के लिए अनुकूल है। गेहूं, चना, सरसों, जौ और पशुचारे के लिए मौसम बेहतरीन है। इस मौसम में फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। गेहूं की फसल में फुटाव होगा। वहीं, बारिश के कारण अब सरसों की फसल को सूखी ठंड नुकसान नहीं करेगी।

बॉक्स

सात ट्रेनें रही अपने निर्धारित समय से लेट

धुंध का असर ट्रेनों पर भी रहा। इसके कारण सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय के देरी से पहुंची। 15743 फरक्का एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 30 मिनट की बजाय आठ बजकर 57 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंची। 22479 लोहिया खास भी नौ की बजाय नौ बजकर 32 मिनट पर जींद पहुंची। इसके अलावा 20409 बठिंडा सुपरफास्ट भी आधे घंटे की देरी से दस बजकर एक मिनट पर पहुंची। 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से जींद पहुंची। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस सवा घंटा की देरी से आई। वहीं, 14036 धौलाधार एक्सप्रेस और 14624 फिरोजपुर-सियोनी छिंदवाड़ा एक्सप्रेस नौ की बजाय नौ बजकर 27 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची।

वर्जन

फिलहाल ठंड से राहत के आसार नही हैं। मौसम फसलों की ग्रोथ के अनुकूल बना हुआ है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखे। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। धुंध के साथ बादलवाई भी देखने को मिलेगी।


-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा

29जेएनडी17-क्षेत्र में गहरी धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद

29जेएनडी17-क्षेत्र में गहरी धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद

29जेएनडी17-क्षेत्र में गहरी धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद

29जेएनडी17-क्षेत्र में गहरी धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed