फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog stopped the speed... Farakka Express reached Jind Junction three hours late

Jind News: धुंध ने रोकी रफ्तार... फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची जींद जंक्शन

Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed... Farakka Express reached Jind Junction three hours late
जींद। पिछले कई दिनों से जिले में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के साथ-साथ अब धुंध ने आगोश में ले लिया है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत गहरी धुंध के साथ हुई। इसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दृश्यता दस मीटर से भी कम थी। धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। इसके कारण वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, धुंध का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाले सुपरफास्ट ट्रेनें भी कई-कई घंटे अपने निर्धारित समय की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

15743 फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से 11 बजकर 34 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसको लेकर यात्रियों को भी ट्रेनों का काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय तो धुंध के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर बाद सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन एक घंटे के बाद फिर धुंध में विलुप्त हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जिले के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, जो 178 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में पूरा दिन धूप खिलने के आसार बने हुए हैं। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन


ट्रेन


निर्धारित समय
पहुंची


12482 इंटरसिटी सुपरफास्ट
11:00

12:06

15910 अवध-असम एक्सप्रेस
04:29

06:54

54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर
06:01

07:47

14036 धौलाधार एक्सप्रेस
06:52

09:59

14624 पतालकोट एक्सप्रेस
08:56

10:22

16788 जम्मूतवी एक्सप्रेस
10:42

11:47

54044 जींद-हिसार पैसेंजर
01:00

03:20

14623 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
05:57

08:49

15743 फरक्का एक्सप्रेस
08:28

11:34

20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट
09:37

10:31

15909 अवध-असम एक्सप्रेस
06:17

07:15

16031 अंडमान एक्सप्रेस
11:15

12:56

बॉक्स

धुंध का फसलों को होगा फायदा

किसान जगरूप, रामधन, सुखबीर, सुखजीत, दिनेश शर्मा का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही गहरी धुंध का फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। बारिश होने से पहले सूखी ठंड पड़ रही थी। इस कारण सरसों की फसल को नुकसान हो रहा था, लेकिन अब नुकसान की बजाय फायदा ही होगा। पिछले दिनों हुई बारिश का भी फसलों को काफी फायदा मिला था। गेहूं, चना, सरसों, जौ और पशुचारे के लिए धुंध उपयोगी है। इस मौसम में फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। गेहूं की फसल में फुटाव होगा। लगातार पड़ रही धुंध फसलों को सूखी ठंड से भी बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

शनिवार से धूप खिलने की आशंका

पिछले कई दिनों से कड़कड़ाती सर्दी से कंपकंपा रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। शनिवार को धूप खिलने के आसार बने हुए हैं। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री, बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम छह डिग्री, वीरवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वर्जन

शनिवार से आसमान साफ होगा, जिससे धूप खिलने के आसार बने हुए हैं। धूप से दिन में राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed