फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog spoiled the schedule of trains, reached Patalkot late by five and a half hours

Jind News: धुंध ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची पतालकोट

Tue, 04 Feb 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fog spoiled the schedule of trains, reached Patalkot late by five and a half hours
03जेएनडी20-रेलवे जंक्शन पर गहरी धुंध के बीच आ रहे यात्री। संवाद
जींद। जिले में पिछले चार दिनों से धुंध का प्रकोप जारी है। इसका असर जन जीवन पर पड़ रहा है। लोगों को वाहन चलाने में भारी परेशानी होती है। रविवार रात और सोमवार सुबह भी घनी धुंध पड़ी। इसके कारण वाहन रेंगते दिखाई दिए। धुंध के कारण दृश्यता भी 10 मीटर रही। रविवार रात से ही धुंध शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया। इसके चलते वाहन चालकों को समस्या हुई। इसका असर परिवहन सेवा पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ से पांच बजकर 57 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचने वाली 14623 पतालकोट एक्सप्रेस सोमवार को 11 बजकर 22 मिनट पर जींद पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें ठंड के बीच ट्रेनों को लेकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा सात एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। अलसुबह चलने वाली रोडवेज बसें भी काफी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन


बॉक्स

ट्रेन नाम


निर्धारित

देरी से पहुंची

14623 पतालकोट एक्सप्रेस
05:57

11:22

20409 बठिंडा सुपरफास्ट
09:37

09:54

54036 दिल्ली-जाखल पैसेंजर
06:01

06:50

14024 दिल्ली-डीएमयू एक्सप्रेस
08:04

08:15

14624 पतालकोट एक्सप्रेस
08:56

09:56

54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर
11:20

11:31

12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी
11:00

12:02

54044 हिसार-जींद पैसेंजर
13:00

02:05

बॉक्स

ऐसे रहेगा अगले सप्ताह का तापमान

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, बुधवार को पूरा दिन तेज हवा चलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को पूरा दिन साफ मौसम बना रहेगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव होगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसा ही तापमान शनिवार को भी बना रहेगा। रविवार को मौसम साफ होगा और सोमवार को फिर से बादल छाने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

धुंध के कारण ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। रविवार रात को भी गहरी धुंध से आठ एक्सप्रेस ट्रेन काफी देरी से अपने गंतव्य पहुंची।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed