फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog spoiled the schedule of trains, many arrived late

Jind News: धुंध ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, कई देरी से पहुंचीं

Sat, 16 Nov 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fog spoiled the schedule of trains, many arrived late
15जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर रात को छाई धुंध। संवाद
जींद। पिछले चार-पांच दिन से पड़ रही धुंध की वजह से ट्रेनों का शेड्यलू बिगड़ गया है। अब रोजाना ट्रेन अपने निर्धारित समय की बजाय देरी से जंक्शन पर आ रही हैं। शुक्रवार को भी लंबे रूट के अलावा पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

14623 पातालकोट एक्सप्रेस 6 बजकर 15 मिनट के बजाय 11 बजकर 7 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 15743 फरक्का एक्सप्रेस का जींद पहुंचने का समय 8 बजकर 30 मिनट है, लेकिन यह ट्रेन शुक्रवार को 17 बजकर 12 मिनट पर पहुंची। 22485 मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी 3 बजकर 18 मिनट के बजाय 4 बजकर 33 मिनट पर जींद पहुंची। 15909 अवध-असम भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 5 मिनट की देरी से जींद पहुंची। 14036 धौलाधार एक्सप्रेस जींद जंक्शन पर 6 बजकर 52 मिनट के बजाय 9 बजकर 5 मिनट पर पहुंची। 14624 पातालकोर्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय के बजाय 10 बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा 15744 फरक्का एक्सप्रेस भी 6 बजकर 35 मिनट के बजाय 9 बजकर 37 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


धुंध का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन लेट हो गईं। लंबे रूट की ट्रेनों पर ज्यादा असर दिखाई दिया। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

15जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर रात को छाई धुंध। संवाद

15जेएनडी12-रेलवे जंक्शन पर रात को छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed