{"_id":"67339b8624b23391620d7628","slug":"fog-due-to-change-in-weather-forecast-of-rain-jind-news-c-199-1-sroh1007-125628-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मौसम बदलने से छाई धुंध, बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मौसम बदलने से छाई धुंध, बारिश का अनुमान
Tue, 12 Nov 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी19 : शाम के समय आसमान में छाए बादल, मौसम में बदलाव के संकेत। संवाद
जींद। जिले में मंगलवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम को कुछ ठंड महसूस हुई और आसमान में बादल के साथ धुंध छाने लगी। मौसम को देखते हुए बारिश की संभावना बढ़ गई है। इस समय बारिश हुई तो किसानों के लिए यह नुकसानदायक होगी, क्योंकि इससे गेहूं बिजाई का कार्य व धान कटाई का कार्य प्रभावित होगा।
सुबह कुछ समय के लिए धुंध भी छाई, लेकिन वह इतना अधिक नहीं थी। 8 बजे के आसपास धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति दो किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि हवा में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से शाम को धुंध जैसा मौसम रहा। आसमान में बादल भी छाने लगे। मौसम ऐसा हो गया, जैसे की बारिश होगी। इस समय अगर बारिश हो गई तो किसानों को नुकसान होगा, क्योंकि एक तरफ धान की कटाई चल रही है तो दूसरी तरफ गेहूं की बिजाई का काम चल रहा है।
मौसम में कुछ परिवर्तन आया है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। यदि बारिश हुई तो वायु प्रदूषण कम हो जाएगा, लेकिन किसानों को परेशानी होगी। किसानों को चाहिए कि वह धान कटाई का काम जल्दी से करके गेहूं की बिजाई करें। 15 नवंबर के बाद गेहूं की बिजाई में देरी होगी। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ।