फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fleet manager sacked in case of death of child in ambulance in Jind

Jind: एंबुलेंस में बच्चे की मौत मामले में फ्लीट मैनेजर बर्खास्त, PGI रोहतक ले जाने के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर हो गया था खत्म

Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
सार

एनएचएम मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। बायो मेडिकल इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। 15 जून को पीजीआई रोहतक ले जाने के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने से बच्चे की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Fleet manager sacked in case of death of child in ambulance in Jind
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में 15 जून को ऑक्सीजन के अभाव में एंबुलेंस में हुई एक वर्षीय महेश की मौत के मामले में लगभग एक महीने बाद एबुलेंस के फ्लीट मैनेजर को एनएचएम मुख्यालय की तरफ से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा बायो मेडिकल इंजीनियर वरुण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील अपने एक वर्षीय बच्चे महेश को सांस लेने में परेशानी के चलते 15 जून को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया था। यहां उसकी गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था लेकिन थोड़ी दूरी पर जाने के बाद एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया और उस समय एंबुलेंस में ईएमटी भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन


जब तक एंबुलेंस चालक सिलेंडर को बदलता तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने सीएमओ को शिकायत दे कार्रवाई की मांग की थी। 17 जून को एनएचएम के एडमिन डायरेक्टर डॉ. बीके राजौरा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सूबे सिंह व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र अहलावत की तीन सदस्यीय टीम पहुंची और टीम ने बच्चे के पिता सुनील, एंबुलेंस ड्राइवर रामफल, रेफरल मैनेजर दिनेश के बयान कलमबद्ध किए थे। इसके बाद टीम वापस पंचकूला लौट गई और जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंप दी थी। अब इस मामले में सोमवार को रेफरल मैनेजर दिनेश कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम मुख्यालय की तरफ से दिनेश कुमार की बर्खास्तगी के आदेश मिले थे। यह पत्र सोमवार को दिनेश कुमार को सौंप दिया गया। इसके अलावा बायो मेडिकल इंजीनियर वरुण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। -डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed