फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Flag procession taken out in the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha

Jind News: श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ में निकाली ध्वजा यात्रा

Thu, 26 Sep 2024 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Flag procession taken out in the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha
25जेएनडी31-भागवत को कथा स्थल तक लेकर जाते हुए मुख्य यजमान। संवाद
नरवाना। शहर की सिंगला धर्मशाला में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले बाबा गैबी साहब मंदिर परिसर से एक ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाबा गैबी साहब मंदिर से शुरु होते हुए कथा स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के शुरू करने से पहले बाबा गैबी साहब परिसर में पंडित रोशन लाल वेदपाठी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई। इसमें मुख्य रूप से बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज मौजूद रहे। यजमान के रूप में रोहित अग्रवाल व राकेश अग्रवाल शामिल हुए। महिलाओं ने धार्मिक भजनों व गीतों पर नृत्य भी किया और जयकारे भी लगाए। यात्रा में सबसे आगे महिलाएं, उसके बाद बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज की बग्गी व अंत में कथावाचक की बग्गी शामिल थी।
विज्ञापन

कथा का रसपान वृंदावन धाम से आई बालिका मीरा समदर्शनी महाराज के मुखारविंद से करवाया। कथा के शुरुआत में कथावाचक ने कथा के महत्व के बारे में बताया। पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पितृ आपार कृपा बरसाने के साथ अन्न-धन की वर्षा करते हैं। वंश की वृद्वि होती है और संतान की प्राप्ति होती है। कथा हमें जीवन के महत्व के बारे में बताती है। जीवन में सबस उत्तम कार्य क्या है। तर्पण करना चाहिए। रोशन लाल वेदपाठी ने बताया कि यह आयोजन गो लोकवासी श्रीश्री 108 वेदप्रकाश गौतम के पदचिन्हों पर चलते हुए बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज के सानिध्य में करवाया जा रहा है। इसमें शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं व गणमान्य लोग भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा को बताया कि कथा का पहला दिन 26 सितंबर को है इस दिन मनु सतरूपा कर्दम देवहुति कपिल संवाद, 27 को सति व ध्रूव चरित्र, 28 को प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव, 29 को बाल लीलाओं का वर्णन व गिरिराज पूजन, 30 को गोपी संवाद व रुक्मिणी कृष्ण विवाह, एक अक्तूबर को कृष्ण सुदामा चरित्र व कथा को विश्राम दिया जाएगा। दो अक्तूबर को हवन व विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इस दौरान गंगा सिंह मोर, डॉ. कुलदीप कौशिक, विकास मित्तल मौजूद रहे।

25जेएनडी31-भागवत को कथा स्थल तक लेकर जाते हुए मुख्य यजमान। संवाद

25जेएनडी31-भागवत को कथा स्थल तक लेकर जाते हुए मुख्य यजमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed