फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   five year ofter start atal park constraction work

पांच साल बाद शुरू हुआ अटल पार्क का निर्माण कार्य

Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
five year ofter start atal park constraction work
जिला प्रशासन द्वारा पांच साल पहले सफीदों रोड पर पशुपालन विभाग की जमीन पर पार्क बनाने की जो योजना अब सिरे चढ़ गई है इसके लिए नगर परिषद ने चार करोड़ 99 लाख 85 हजार रुपये का एस्टिमेट तैयार किया है। इस परियोजना के तहत पार्क निर्माण का काम हरियाणा वन विकास निमग के चेयरमैन जवाहर सैनी ने शुरू कराया। यह जींद का पहला पार्क होगा जिसमें ग्रास टायल लगाई जाएंगी। इससे शहर को सुंदर पार्क की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने 2014 में चार एकड़ जमीन में अटल पार्क बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए चार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल भी नष्ट की गई लेकिन पशुपालन विभाग ने इस जमीन पर पार्क बनाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद यह मामला लटका रहा और पिछले साल अप्रैल माह में यह जमीन पशुपाल विभाग से नगरपरिषद को हस्तांतरित हुई। इसके लिए नगर परिषद द्वारा चार करोड़ 96 लाख 87 हजार रुपये पशुपालन विभाग को दिए गए। यह राशि जमा होने के बाद अब जमीन नगर परिषद की हो गई और इस पर पार्क बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

ऐसा होगा अटल पार्क
अटल पार्क कुल 39 कनाल 15 मरले जमीन पर बनेगा। प्रवेश द्वार सफीदों रोड से होगा और पार्क में घास व पेड़ों के साथ-साथ एक झील भी विकसित की जाएगी, जिससे लोग पार्क में पानी और फव्वारों के नजारे भी ले सकेंगे। इसके अलावा यहां कैंटीन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पार्क में ग्रास ब्लॉक लगेंगे। यह सुविधा जींद में पहली बार किसी पार्क में की जाएगी। इससे बारिश के मौसम में भी लोग घास पर चल सकेंगे और उन्हें मिट्टी परेशान नहीं करेगी। बच्चों व बड़ों के स्वास्थ्य के लिए खास इंतजाम पार्क में होंगे। जहां पार्क में बच्चों के अच्छे झूलों वाला चिल्ड्रन कार्नर तैयार किया जाएगा, वहीं बड़ों के लिए पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पार्क शहर के ड्रिम प्रोजेक्ट में शामिल है। तकनीकी परेशानियों के चलते परियोजना में काफी देरी हुई है लेकिन जितनी देरी हुई है उतना ही सुंदर पार्क बनेगा। एक साल में पार्क तैयार कर लिया जाएगा।
पूनम सैनी, चेयपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed