{"_id":"68b88b837a128825f00ec3b4","slug":"five-trains-cancelled-due-to-floods-in-punjab-jind-news-c-199-1-sroh1006-140289-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंजाब में आई बाढ़ से पांच ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंजाब में आई बाढ़ से पांच ट्रेन रद्द
Thu, 04 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी01-रेलवे जंक्शन पर खड़ी जम्मूतवी एक्सप्रेस, जो फिलहाल रद्द कर दी गई है। फाइल फोटो
जींद। पंजाब में आई बाढ़ ने जम्मू की तरफ जाने वाली गाड़ियों की राह रोक दी है। इसके कारण जम्मूतवी समेत पांच गाड़ियां रद्द हो गई हैं। अब कुछ ही गाड़ियां पंजाब की तरफ जा रही है। इसके कारण जम्मू जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। जींद जंक्शन से इन गाड़ियों में 300-400 यात्री जम्मू-कश्मीर की ओर से आवागमन करते हैं।
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पिछले कई दिनों से बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। कई जगह पुल बह गए हैं। इसके कारण रेलवे यातायात बाधित हो गया है जिससे ट्रेनों की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। इसको लेकर कटरा से आने वाली चार गाड़ियां रद्द हो गई हैं। वहीं उधमपुर से आने वाली एक एक्सप्रेस गाड़ी को भी रद्द कर दिया है।
इनमें 19804 एसडीएमवीडी कटरा-कोटा एक्सप्रेस, 16788 तिरूनेवेली एक्सप्रेस, 16318 हिमसागर एक्सप्रेस, 16032 अंडमान एक्सप्रेस, 11450 जबलपुर एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा साप्ताहिक 22942 उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन गाड़ियों के रद्द होने के कारण इनका असर श्रद्धालुओं और आम यात्रियों पर पड़ा है। जैसे ही जम्मू और पंजाब में हालात सामान्य होंगे इन गाड़ियों का दोबारा संचालन कर दिया जाएगा।
इंदौर के लिए एकमात्र है उधमपुर एक्सप्रेस
उधमपुर एक्सप्रेस सप्ताह में वीरवार को एक दिन चलती है। जींद जंक्शन से इंदौर के लिए एकमात्र यही गाड़ी है। इस गाड़ी में जींद से काफी लोग मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के उज्जैन मंदिर, शिरड़ी सांई बाबा, तिरूपति बालाजी मंदिर जाते हैं। इस गाड़ी का उधमपुर से जींद पहुंचने का समय शाम आठ बजकर 30 मिनट है।
वर्जन
पंजाब और जम्मू में आई बाढ़ के कारण जींद जंक्शन से गुजरने वाली उधमपुर एक्सप्रेस सहित पांच गाड़ियों को रद्द कर दिया है। अभी इनको रद्द ही रखा जाएगा। जैसे ही हालात सामान्य होंगे। इनको दोबारा से चालू कर दिया जाएगा।
-- जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।