फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five shops sealed for non-payment of rent, action stopped later

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जींद के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

Tue, 24 May 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five shops sealed for non-payment of rent, action stopped later
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जींद के खिलाड़ियों ने अधिकांश स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी। समापन समारोह में राष्ट्रीय कराटे एकेडमी के निदेशक नरेंद्र सिंह मोर ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बलविंदर सिंह चीमा, संरक्षण सचिव कृष्ण सिंगरोहा, मुनीत बेरवाल भी मौजूद रहे।
कराटे संघ के जिला चेयरमैन सुभाष श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन के मुुकाबलों में लड़कियों के 16-17 वर्ष आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की निधि प्रथम, सिरसा की तमन्ना द्वितीय तथा चरखी दादरी की अनीता तीसरे स्थान पर रही। 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की एकता प्रथम, जींद की इरा द्वितीय और चरखीदादरी की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 60 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की राखी प्रथम, झज्जर की पायल द्वितीय तथा चरखीदादरी की गीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

68 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी की सोनल प्रथम, जींद की स्नेहा द्वितीय स्थान पर रही। 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की आदिवा प्रथम, चरखी दादरी की खुशबू द्वितीय तथा सिरसा की सुखविंदर तीसरे स्थान पर रही। 45 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की तेजल प्रथम, जींद की इशिका द्वितीय तथा हांसी की अंशू तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 40 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के आशीष प्रथम, जींद के भव्य द्वितीय तथा हांसी के अभिमन्यु तीसरे स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के भाग्य प्रथम, हिसार के रूप सिंह द्वितीय तथा चरखी दादरी के रजत तीसरे स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के सक्षम प्रथम, जुलाना के रजत द्वितीय तथा किनाना के भूमिका तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में जुलाना के नमन प्रथम, नरवाना के प्रिंस द्वितीय तथा हार्दिक तीसरे स्थान पर रहे। 16-17 वर्ष आयु वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में इंडस ग्लोबल एकेडमी जींद के जतिन प्रथम, 68 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के हर्ष प्रथम, सफीदों के मयंक द्वितीय तथा जींद के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के रोहित प्रथम, चरखी दादीरी के पुनीत द्वितीय तथा चरखी दादरी के ही सचिन तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
23जेएनडी06 : विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed