फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Five people of the same family found dengue positive

Jind News: एक ही परिवार के पांच लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Updated Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
सार

नरवाना में 25 वर्ष के दो, 20 वर्ष के एक, एक 40 वर्षीय और एक 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। पांचों एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
Five people of the same family found dengue positive
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही जींद जिले में डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। नरवाना में एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब तक छह लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। पिछले वर्ष 622 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग अब तक 116 लोगों को डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक 72 हजार 464 लोगों की रक्त पट्टिकाएं बना चुका है। इन टीमों को अब तक 1301 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीमें नष्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन


नरवाना में 25 वर्ष के दो, 20 वर्ष के एक, एक 40 वर्षीय और एक 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। पांचों एक ही परिवार के हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नुक्कड़ बैठक कर लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के तरीकों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मना रहा है। राममेहर वर्मा ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी मलेरिया व डेंगू से बचाव के अलावा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि थोड़ी सी सावधानी बरते और अपने घर तथा आसपास की सफाई रखे, खाली पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दें, खाली पड़े टायरों व गमलों में गंदा पानी न भरने दे, पानी के बर्तनों को ढककर रखें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों तथा हौदी को सूखाकर ही भरें तो मलेरिया, चिकनगुनिया व डेंगू जैसी भयानक बीमारी से लोगों को बचा जा सकता है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य सुपरवाइजर बिमला देवी तथा स्वास्थ्य कर्मी, ओमप्रकाश, अमरजीत, दिनेश, जगदीप, गुरनाम, मंजूरानी, रानी देवी, मुकेश रानी, नीलम, मुकेश कुमारी, अन्जू, राधा, उर्मिला, सीता, पूनम, अशमीना, दर्शना, आरती, सुमन, सुरजमूखी, राजरानी, सोनिया ने घर-घर अभियान चलाया।

घरों में लार्वा मिलने पर 116 लाेगों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग अब तक डेंगू की जांच के लिए 72 हजार 464 लोगों के रक्त की पट्टिकाएं बना चुका है। इसके अलावा तीन लाख 17 हजार 784 घरों की जांच कर चुका है। इनमें से 1301 घरों व 2743 पात्रों में मच्छर के लार्वा मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक दो लाख 84 हजार 644 पात्रों की भी जांच कर चुका है। जो लार्वा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मिला है, उसे नष्ट किया जा चुका है।


नरवाना में एक ही परिवार के पांच लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। जैसे ही रिपोर्ट सामने आई तो लोगों के घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें सर्वे में लग गईं। संबंधित इलाके में फागिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा रक्त के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed