फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five masked youths looted cash of one lakh 50 thousand rupees from the temple by threatening the Mahant

महंत को धमकी देकर पांच नकाबपोश युवकों ने मंदिर से लूटी एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी

Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five masked youths looted cash of one lakh 50 thousand rupees from the temple by threatening the Mahant
महंत सूरजनाथ के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : Jind
नरवाना से हमीरगढ़ लिंक मार्ग पर स्थित शिव मंदिर अहेलिया में रविवार रात को पांच नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महंत सूरजनाथ को धमकी देते हुए एक कोने में बैठा दिया और उसके कमरे से एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी, दो एलसीडी, 250 ग्राम चांदी लूट ली। लुटेरे मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पुलिस ने अज्ञात पांच नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव मंदिर अहेलिया के महंत सूरजनाथ ने कहा कि रविवार रात को वह मंदिर में सो रहे थे। अचानक 12 बजे मंदिर के दरवाजे पर दस्तक हुई। उन्होंने सोचा कि कोई खेत में आया हुआ किसान होगा। उन्होंने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद पांच नकाबपोश युवक मंदिर के अंदर घुस गए और उन्होंने कहा कि अपनी जान की सलामती चाहते हो तो चुपचाप बैठ जा। महंत सूरजनाथ ने कहा कि वह एक कोने में बैठ गया। नकाबपोश युवकों ने उनके कमरे से एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी, दो एलसीडी, 250 ग्राम चांदी लूट ली और खेतों के रास्ते से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed