{"_id":"6839f3a0a4115102500f68e8","slug":"five-lakh-rupees-extorted-from-a-youth-in-the-name-of-sending-him-abroad-jind-news-c-199-1-sroh1006-135508-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ऐंठे
Fri, 30 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
जींद। विदेश भेजने के नाम पर पानीपत के युवक से तीन लोगों ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आदमपुर मंडी निवासी आरोपी प्रवीण, सुनील और विकास के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
पानीपत जिला के गांव अलुपुर निवासी शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मालसरी खेड़ा में अपने मामा के घर रहता है। वह यहीं पर पढ़ाई भी करता था। आदमपुर मंडी (हिसार) के दड़ौली रोड लाइनपार क्षेत्र निवासी प्रवीण को वह काफी समय से जानता था, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। प्रवीण ने शिवम को वर्क परमिट नाम पर क्रोएशिया भेजने के लिए दस लाख रुपये मांगे। पांच लाख रुपये पहले और बाकी काम होने के बाद देने थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने दो लाख रुपये ऑनलाइन और तीन लाख रुपये नकद दे दिए। जब काम नहीं हुआ तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन प्रवीण ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। रुपये मांगने पर उसने उनके साथ गाली गलौज भी की।
विज्ञापन
इस मामले में सुनील नाम के युवक के खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में प्रवीण का भाई विकास भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -
विदेश जाने की इच्छा रखने वाले युवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाएं। फिलहाल कई ऐसे अनाधिकृत एजेंट बने हुए हैं, जो आम लोगों को कम रुपयों में विदेश भेजने के प्रलोभन देते हैं। इसलिए ऐसे अनाधिकृत एजेंटों के झांसे में न आएं। ऐसे एजेंटों की पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।
-- कुलदीप सिंह, एसपी, जींद