फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five horticultural farmers of the district were honored in the 11th Mega Vegetable Expo in Gharaunda

Jind News: घरौंडा में 11वें मेगा सब्जी एक्सपो में जिले के बागवानी के पांच किसान हुए सम्मानित

Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five horticultural farmers of the district were honored in the 11th Mega Vegetable Expo in Gharaunda
23जेएनडी06: मनजीत पंवार को मुख्यमंत्री के हाथों मिले राज्य स्तरीय सम्मान पत्र को दिखाते हुए। प्
जींद। जिला में बागवानी विभाग ने किसानों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। इसके चलते करनाल जिले के घराैंडा में आयाेजित 11वें मेगा एक्सपो में राज्य स्तर पर जिले के बागवानी विभाग के तीन किसानों ने सब्जी व शहद के उत्पादन का बेहतर काम करने पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन किसानों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले के बीबीपुर गांव निवासी मनजीत ने सब्जी उत्पादन में बेहतर काम किया। मनजीत खुद की जमीन के साथ दूसरे किसानों की जमीन भी ठेके पर लेकर सभी तरह की ऑर्गेनिक तरीके से सब्जी का उत्पादन करता है। इसमें बॉबी किस्म का खरबूजा, जन्नत किस्म का तरबूज, लौकी व खीरा रचिका किस्म, ईस्ट वेस्ट किस्म का करेला का चयन हुआ। प्रगतिशील किसान व जल सरंक्षण करने का पैमाना भी रखा गया। इन सभी पहलुओं को देखते हुए उनको यह सम्मान मिला। इसके अलावा सफा खेड़ी निवासी सुरेंद्र को सब्जी उत्पादन में द्वितीय स्थान मिला है। वहीं मधुमक्खी पालन कर बेहतर किस्म के शहद का उत्पादन करने पर जींद के एफपीओ चलाने वाले अनिल संधु को भी राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अनिल संधु की अतुल्य बी मास्टर प्रोड्यूसर कंपनी है। वह खुद मधुमक्खी पालने का काम करता है। इसके अलावा एफपीओ चलाकर वह दूसरे मधुमक्खी पालकों से भी शहद खरीदते हैं। इसमें बेहतर क्वालिटी के आधार पर शहद का चयन कर करके पैकिंग करते हैं। इसके बाद इसकी सप्लाई करते हैं। अनिल संधू ने यह काम बागवानी विभाग से मिलने वाले अनुदान के सहारे पर किया था। इसके बाद उन्होंने इसकी कई यूनिट लगाकर बड़े स्तर पर काम किया। इसमें कई किसानों का समूह बना है। इसी वर्ग में सींसर निवासी रामफल व करसिंधु निवासी दिनेश को भी शहद की बेहतर गुणवत्ता व उनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में बागवानी का रक्बा व किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते वर्ष भी जिले के किसानों ने राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है। इस बार पांच किसानों को राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। इनके अन्य किसानों को भी सीख लेकर बागवानी की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. अजय कुमार जिला बागवानी अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed