फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five caught giving exam instead of others, absconding seeing opportunity

Jind News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पांच दबोचे, मौका देख फरार

Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five caught giving exam instead of others, absconding seeing opportunity
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में उडनदस्ते ने एसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच विद्यार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े । एक विद्यार्थी मौके से प्रवेश पत्र लेकर भाग गया जबकि चार अन्य विद्यार्थी भी मौका देकर गायब हो गए। केंद्र अधीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि जब वह दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ रोहतक रोड चौकी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए तो पुलिस कर्मियों ने शिकायत दर्ज नहीं की, बल्कि उनको ही फरार हुए विद्यार्थियों को लाने की बात कही। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के पांच मामले पहले भी आ चुके हैं। ऐसे में नकल के मामले सामने आ रहे हैं, तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रबंधों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 27 मार्च से शुरू हुई 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा को नकल रहित करवाए जाने को लेकर अधिकारियों द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जाने के दावे किए जा रहे थे। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत शांतिपूर्वक रही, अब नकल के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना था कि कु छ केंद्र ऐसे बनाए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरों से नकलचियों पर नजर रखी जाएगी, लेकिन अधिकारियों के दावे फेल साबित हो रहे हैं। इस मामले में रोहतक रोड चौकी इंचार्ज नफे सिंह ने कहा कि अधीक्षक व अन्य कर्मचारी परीक्षा केंद्र के दौरान नकल के मामले की शिकायत लेकर आए थे। नियमानुसार रिपोर्ट जब दर्ज की जा सकती है, जब अधीक्षक और उड़नदस्ता टीम दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को साथ लेकर पुलिस को सौंपे।परीक्षा में शिक्षा विभाग के अधिकारी जब शिकायत देने आए थे तो उनके साथ आरोपी विद्यार्थी नहीं थे। फिलहाल शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोपी पर केस दर्ज
नरवाना। आर्य कन्या महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र अधीक्षक संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परीक्षा केंद्र पर 14 मार्च को गणित विषय की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र में दस्तक दी और छात्रों की जांच करने लगे। इसी दौरान एक युवक को दूसरे की जगह पर परीक्षा देते काबू कर लिया। पकडे़ गए युवक की पहचान लोहचब गांव निवासी विजय के रूप में हुई। विजय ने बताया कि वह दीपक के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। विजय को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक संदीप की शिकायत पर पकड़े गए युवक विजय तथा दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed