{"_id":"655e4b9c50fe4ff2eb0b1f14","slug":"five-arrested-for-gambling-rs-12400-recovered-jind-news-c-199-1-sroh1006-9120-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 12,400 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 12,400 रुपये बरामद
Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। अलेवा थाना पुलिस ने जींद असंध मार्ग पर नगूरां में चाय की दुकान पर छापेमारी कर पांच लोगों को ताश की आड़ में सट्टा खेलते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12460 रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि जींद-असंध मार्ग पर गांव में स्थित एक चाय की दुकान पर नगूरां निवासी रामफल, प्रवीन, प्रवीन कुमार, सुरेश और संजीव ताश की आड़ में सट्टा खेल रहे हैं। नगूरां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से 12460 रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।