{"_id":"57756da94f1c1ba95c79ad55","slug":"first-cut-of-list-display-on-05-july-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन प्रक्रिया पूरी, पहली कट ऑफ लिस्ट पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन प्रक्रिया पूरी, पहली कट ऑफ लिस्ट पांच को
jind
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
iBall CompBook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालयों में यूजी प्रथम (अंडर ग्रेजुएट) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांच जुलाई को दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट लगेगी। महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों से कई गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित सीटों से करीब पांच गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। बीए में एक सीट पर दाखिले के लिए पांच से ज्यादा दावेदार हैं। बीए प्रथम में महाविद्यालय में कुल 500 सीटें हैं, बृहस्पतिवार शाम तक बीए प्रथम के लिए 3117 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जबकि रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। राजकीय महाविद्यालय में यूजी प्रथम के विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 6615 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बीए के अलावा बीकॉम की निर्धारित 280 सीटों पर 766 और बीएससी नॉन मेडिकल की 240 सीटों पर 919 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में निर्धारित करीब 1100 सीटों पर तीन हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। इसमें बीए प्रथम में निर्धारित 400 सीटों पर 1395 छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं महाविद्यालय में पहली बार शुरू किए गए संकाय बीकॉम ऑनर्स की निर्धारित 40 सीटों पर 132 छात्राओं ने आवेदन किया है।
कट ऑफ लिस्ट का शेड्यूल
पहली कट ऑफ लिस्ट पांच जुलाई
दूसरी कट ऑफ लिस्ट नौ जुलाई
तीसरी कट ऑफ लिस्ट 13 जुलाई
आज शाम तक जमा करवा दें आवेदन की हार्ड कॉपी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे समाप्त हो गई है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन की हार्ड कॉपी जमा नहीं करवाई है, वे शुक्रवार शाम तक महाविद्यालय में जमा करवा दें। जो विद्यार्थी हार्ड कॉपी जमा करवाएंगे, उन्हें ही मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
- डॉ. आरके हुड्डा, प्राचार्य
विज्ञापन
कट ऑफ लिस्ट का शेड्यूल
पहली कट ऑफ लिस्ट पांच जुलाई
दूसरी कट ऑफ लिस्ट नौ जुलाई
तीसरी कट ऑफ लिस्ट 13 जुलाई
आज शाम तक जमा करवा दें आवेदन की हार्ड कॉपी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे समाप्त हो गई है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन की हार्ड कॉपी जमा नहीं करवाई है, वे शुक्रवार शाम तक महाविद्यालय में जमा करवा दें। जो विद्यार्थी हार्ड कॉपी जमा करवाएंगे, उन्हें ही मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. आरके हुड्डा, प्राचार्य