फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire is raining from the sky, heat waves are scorching

Jind News: आसमान से बरस रही आग, झुलसा रहे लू के थपेड़े

Sat, 18 May 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fire is raining from the sky, heat waves are scorching
17जेएनडी12 : तेज धूप के बीच सड़क से गुजरती छात्राएं। संवाद
जींद। तेज धूप के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है। हवा की गति भी 16 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। जिले मेंं शुक्रवार को अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम में आर्द्रता भी 16 प्रतिशत रह गई है। दिनभर चली गर्म हवा ने की वजह से लोग बेहाल नजर आए। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पीनी पीएं। मौसम विज्ञानी डाॅ. राजेश ने बताया कि आगामी तीन दिन दिन तक पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन निकलने के साथ ही सूर्य ने आग उगलने शुरू कर दिया था। सुबह 9 बजे ही तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री पर आ गया। हवा की गति सुबह के समय नौ किलोमीटर प्रति घंटा तो दोपहर में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दोपहर ढाई बजे पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। हवा का मिजाज भी काफी गर्म हो गया, जिसके चलते सड़कें और बाजार सुनसान हो गए। गर्मी और लू से बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गर्मी गर्म हवा के थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है हम लू से बचे रहें। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा ने जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसका सभी क जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि लू से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी समाचारों को अवश्य सुनें। गर्मी में हलके रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं क्योंकि उन्हें लू लगने का खतरा है। नंगे पांव बाहर न जाएं। खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में आसरा करें। खासतौर से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। डीसी ने बताया कि जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में जंक फूड का सेवन न करें : डाॅ. राजेश
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि तापमान 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। लोगों को चाहिए कि वे धूप में निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी पीएं। सूर्य की सीधी किरणों से बचें, जरूरी होने पर बाहर निकलें, मगर शरीर को कपड़े या छाता से बचाएं। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।

अगले सप्ताह तक तापमान में वृद्धि होगी। गर्म हवा के कारण लोगों को खासी परेशानी होगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए किसान ज्वार की फसल को सींचने की व्यवस्था करें। अगले सप्ताह तापमान 46 डिग्री को भी पार कर सकता है। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडु पिंडारा।

17जेएनडी12 : तेज धूप के बीच सड़क से गुजरती छात्राएं। संवाद

17जेएनडी12 : तेज धूप के बीच सड़क से गुजरती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed