{"_id":"69f4efb23dca2cd5cb0707c0","slug":"fire-department-employees-staged-a-sit-in-protest-to-express-their-resentment-against-the-government-jind-news-c-199-1-jnd1010-152637-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फायर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फायर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन
01जेएनडी12: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रही। नरवाना में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। धरने की अध्यक्षता एफएम सत्यवान नैन ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
ब्लॉक प्रधान ने बताया कि एक से पांच मई तक दो-दो कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे ताकि सरकार तक अपनी मांगों को मजबूती से पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद स्थित कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड में ड्यूटी के दौरान दो फायर कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए तथा दोनों को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक शहीदों को न्याय नहीं मिलता और यूनियन की 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने में राज्य उप प्रधान सत्यवान पान्नू, राममेहर श्योकंद, अंग्रेज सिंह, वीरेंद्र सिंह, कपिल, सोहन लाल, प्रवीन कुमार, जयभगवान, विनोद, कमलजीत और कर्मचारी मौजूद रहे।